बीकानेर: अज्ञात नवजात शिशु (8 माह) का शव रोही में मिला, परिजनों का नहीं चला पता तो असहाय संस्था ने निभाया फर्ज…..

बीकानेर

बीकानेर: अज्ञात नवजात शिशु (8 माह) का शव रोही में मिला, परिजनों का नहीं चला पता तो असहाय संस्था ने निभाया फर्ज…..

बीकानेर, @दैनिक खबरां। दिनांक 01.02.2022 को एक अज्ञात नवजात शिशु उम्र लगभग 8 माह जो कि दिनांक 31.01.2022 को जामसर थाना क्षेत्र के पास रोही में मिला था। उसे पी बी एम अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया था। इसके परिजनों के बारे में अभी तक कोई सूचना प्राप्त नही हो सकी है।

इस नवजात शिशु का आज दिनांक 01.02.2022 को बीकानेर पी बी एम पुलिस चौकी की के संबंधित अधिकारी हैड कान्सटेबल साहबराम जी डूडी व लक्ष्मण जी नेहरा के साथ जामसर के ए एस आई सुरजाराम के निर्देशानुसार व निगरानी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को अन्तिम संस्कार हेतु सौंपा गया।

सेवादारों द्वारा अन्तिम संस्कार प्रक्रिया में उक्त नवजात शिशु को दफनाया गया ।

इस नवजात शिशु का अन्तिम संस्कार असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन, अशोक कुमार कच्छावा,रामा भाई आदि सेवादारों नें मिलकर किया।

हमारा घ्येय ! निराश्रितों की सेवा
असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर