लव मैरिज करना युवती को पड़ा महंगा, कर ली आत्महत्या
श्रीगंगानगर, @dainikkhabraan। राजस्थान के श्रीगंगानगर में सदर थाना अंतर्गत में आज एक युवती ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 25 वर्षीय अंशु के रूप में हुई है। अंशु पिछले तीन वर्षों से राजकुमार उर्फ राजू के साथ इस मकान में रह रही थी जो कि टेंपो चलाता है।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर गए एएसआई रामजीलाल ने बताया कि मृतका अंशु का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है, जो कई वर्षों से बसंती चौक के पास रह रहा है।
राजकुमार उर्फ राजू का परिवार भी मूलत: उत्तर प्रदेश का है, लेकिन वह भी कई वर्षों से स्थानीय पुरानी शुगर मिल कॉलोनी के पास रह रहा है। अंशु और राजू की पहली शादियां हो चुकी हैं। अंशु के पहले पति से एक बच्चा है। वर्ष 2019 में उसने पति को छोड़ दिया। पोस्टमाटर्म की कार्यवाही कल होगी। अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ।

