देशनोक पालिका के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल, देखें विडियो….

बीकानेर

देशनोक पालिका के निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पर फिर उठे सवाल,

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। देशनोक पालिका क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे है।

बुधवार को वार्ड 24 में चल रहे सीवर नाले की गुणवत्ता व लेवल को लेकर वार्डवासी मनोज जाट ने शिकायत की है।

जाट ने अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बिना लेवल व गुणवत्ता के सीवर लाइन निर्माण को तत्काल रोकने की मांग की है।

ज्ञापन में पालिका के सक्षम तकनीकी अधिकारी की मौजूदगी में उचित मापदंडों के अनुसार सटीक लेवल व गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की मांग की है।

गौरतलब है कि वर्तमान में देशनोक नगरपालिका में स्थायी कनिष्ठ अभियंता नही है। सहायक अभियंता सुरेन्द्र चौधरी अवकाश पर है।

रिपोर्ट By लक्ष्मीनारायण शर्मा