7000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गया कनिष्ठ सहायक निलम्बित…..

जयपुर नौकरी पुलिस कार्रवाई राजस्थान

कनिष्ठ सहायक निलम्बित          

जयपुर, @dainikkhabraan। कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़ में कार्यरत कनिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है।           

शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि विभाग के कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, प्रतापगढ़ में कार्यरत राहुल लबाना, कनिष्ठ सहायक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रतापगढ़ द्वारा दिनांक 21 सितम्बर 2021 को रूपये 7000 रूपये की रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

अतः उन्हें तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है। निलम्बन काल में उनका मुख्यावास निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान, जयपुर में रहेगा।