सीओ नोखा ने ली ग्राम रक्षकों की बैठक….

बीकानेर

सीओ नोखा ने ली ग्राम रक्षकों की बैठक।

देशनोक/बीकानेर, @dainikkhabraan। राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार को नोखा सीओ नेमसिंह चौहान व देशनोक एसएचओ संजयसिंह राठौड़ ने देशनोक थाने में ग्राम रक्षकों की पहली बैठक ली गई।

ग्राम रक्षकों को अपने ग्रामीणक्षेत्र की सभी सरकारी कार्यालय व अन्य जानकारियां अपडेट रखना है।नोखा सीओ चौहान ने ग्राम रक्षक की जिम्मेदारी व उनके कर्तव्यो की जानकारी दी ।

साथ ही ग्राम रक्षक को पुलिस विभाग द्वारा बिल्ला व आईकार्ड दिया गया व साथ ही मार्ग दर्शक पुस्तक दी गई। देशनोक थानाक्षेत्र के सभी 12 गॉंवों से एक-एक व्यक्ति को ग्राम रक्षक बनाया गया है।