तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से मारी टक्कर गम्भीर घायल, हाॅस्पिटल में एडमिट, मामला दर्ज…..

जोधपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से मारी टक्कर गम्भीर घायल, हाॅस्पिटल में एडमिट, मामला दर्ज…..

जोधपुर, @dainikkhabraan। जोधपुर के रातानाड़ा इलाके में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को पीछे से इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह उछलकर बीच सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद कार ड्राइवर कुछ क्षण के लिए रुका, फिर गाड़ी बैक कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। यह पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो गया है। हादसे के 5 दिन बाद इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

15 नवंबर की रात चंद्रशेखर पत्नी रेखा के साथ खास बाग के सामने से निकल रहे थे। दोनों बाइक पर सवार थे। पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। चंद्रशेखर और रेखा दोनों बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे के तुरंत बाद कार ड्राइवर एक पल के लिए रुका। इसके बाद तेजी से कार को बैक लेकर वहां से भाग निकला। बाद में वहां से निकलने वाले एक राहगीर ने दोनों घायलों को संभाला। तब तक अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। चार दिन तक इलाज कराने के बाद स्थिति खतरे से बाहर है। उनके परिजनों ने घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुलिस में मामला दर्ज कराया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार मालिक की तलाश में जुटी है।

जोधपुर में तेज रफ्तार के कारण बेकाबू होती कारों के हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दो दिन पूर्व ही शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में एक बेकाबू कार ने तड़के तीन बजे बिजली के कई पोल उड़ा दिए। गनीमत रही कि सुबह तीन बजे सड़क बिलकुल सूनी थी। इस कारण किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जोधपुर के एम्स के सामने ऑडी (कार) ने कई लोगों को उड़ा दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। सात-आठ लोग घायल हुए थे