जनहित के कार्य करने वाली सरकार को उसके कार्यो के प्रति आभार प्रकट करना भी कर्मचारियों का कर्तव्य- पुस्तकालय संघ राजस्थान
बीकानेर, @dainikkhabraan। राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारियों के भविष्य हित को लेकर किये गए अभूतपूर्व निर्णय पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आज पुस्तकालय संघ राजस्थान के पदाधिकारियों द्वारा राजस्थान के शिक्षामंत्री बी. ड़ी. कल्ला का गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया साथ ही राजस्थान के हर उच्च माध्यमिक विद्यालय में पुस्तकालय अध्यक्ष के पद विभिन्न नामांकन के अनुसार, स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार सृजित करने को लेकर ज्ञापन भी दिया गया।
शिक्षा मंत्री ने नए पदों के सृजन को लेकर कहा कि राजस्थान सरकार कर्मचारी हितों को लेकर संवेदनशील है और पुस्तकालय अध्यक्ष पदों का सृजन का कार्य भी जल्दी ही करवाएंगे।
पुस्तकालय संघ के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिनमे डॉ हरिराम बिश्नोई, शालिनी सैन, हरीश व्यास के शिष्ट मंडल ने शिक्षामंत्री को अपनी जायज मांगो से अवगत करवाया।
इसके साथ ही पुस्तकालय संघ के लक्ष्मीनारायण ओझा, हड़मान सिद्ध, रामचंद्र बिश्नोई, दाऊदयाल प्रजापत, पंकज भद्रवाल, नारायण सिंह मिंयाकोर, रवींद्र बिश्नोई आदि पुस्तकालयाध्यक्षों ने शिक्षामंत्री का आभार व्यक्त किया।


