आयल मिल में लगी आग, दमखल द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी…..

पुलिस कार्रवाई भीलवाड़ा राजस्थान राज्य

आयल मिल में लगी आग, दमखल द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश जारी…..

भीलवाड़ा आयल मिल: भीलवाड़ा में आज सुबह भीषण आग  लग गयी है। आग लगने का कारण अभी पता नही चला है।

भीलवाड़ा आयल मिल: बडी खबर भीलवाड़ा से मिल रही है जहाँ पर एक आयल मिल में आग लग गयी है, बताया जा रहा है कि ये आग सुबह के समय लगी थी।

भीलवाड़ा ऑयल मिल में ये आग शाहपुरा में जहाजपुर रोड पर हादसे की सूचना मिल रही है।
फैक्ट्री में रखे तेल से भरे टैंकों में हो रहे धमाके
दमकलें आग पर काबू पाने में जुटी 

शाहपुरा में तेल फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला

कलिजंरीगेट के बाहर स्थित तेल फैक्ट्री में लगी थी आग, दो घंटे बाद भी आग पर नहीं पाया जा सका काबू, 60 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान होने की आशंका…

भीलवाड़ा के शाहपुरा में आज सुबह 5 बजे एक ऑयल फैक्ट्री में आग लग गई। धमाके के आवाज और लपटों को देखकर आस-पास के लोग घबरा गए। 50 हजार लीटर फूड ऑयल होने के कारण करीब 5 किलाेमीटर दूर तक आग की लपटें नजर आईं। पुलिस ने आसपास के मकानों को खाली करवाया है। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। फैक्ट्री में दो चौकीदार रहते हैं, उनका अभी पता नहीं चल सका है।

शाहपुरा थाना प्रभारी घनश्याम सिंह देवड़ा बताया कि जहाजपुर रोड पर मुकेश लड्‌ढा की तेल फैक्ट्री है। इसमें खाने के तेल के पैकिंग का काम किया जाता है। करीब 50 हजार लीटर तेल इस फैक्ट्री में पड़ा था। रात को दो चौकीदार रहते हैं। मगर अब तक उनका पता नहीं चला हैं। आग के बाद बाहर निकले या नहीं कुछ पता नहीं चल रहा हैं। फैक्ट्री के आस-पास आबादी इलाका है। सुरक्षा को लेकर आस-पास के लोगों को घरों से निकालकर बाहर किया गया है। मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। मजदूरों का पता लगाया जा रहा हैं।

मोहल्ले के बीच हैं भीलवाड़ा आयल मिल की फैक्ट्री

यह तेल फैक्ट्री मोहल्ले के बीच में चल रही थी। इसके ईर्द-गिर्द करीब 20 घर है। इन पर खतरा सबसे ज्यादा है। फैक्ट्री से की दीवार से सटे सभी मकानों को खाली करवा दिया गया है।