घर में 23 वर्षीय युवती को अकेली देख पड़ोसी ने बातों-बातों में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर की दरिंदगी, विडियो बनाकर ब्लैकमेल….
नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई
लड़की के साथ रेप
पुलिस कार्रवाई
जयपुर, @Dainikkhabraan। जयपुर में घर में घुसकर एक युवती से पड़ोसी युवक के रेप करने का मामला सामने आया है। नशीला पेय पिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ दरिंदगी की गई। उस समय बनाए अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देने ब्लैकमेल कर देहशोषण करने लगा। आदर्श नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह पहले अमृतपुरी घाटगेट रहती थी। आरोप है कि पास ही रहने वाले इरफान ने उसके साथ रेप किया। एक दिन वह घर पर अकेली थी।
पड़ोसी होने के कारण इरफान घर पर आ गया। साथ लाई कोल्ड ड्रिंक को पीने को ऑफर किया। कोल्ड ड्रिंक पीते ही नशीला पदार्थ मिले होने के कारण बेहोश हो गई।
बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। होश में आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद आए दिन घर पर अकेला पाकर दरिंदगी करता रहा। परेशान होकर घर बदलने के बाद भी आरोपी इरफान उसे ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने शनिवार शाम थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

