टायर फटने से कार पलटी, 7 घायल, 3 बच्चे गंभीर घायल….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर हनुमानगढ

टायर फटने से कार पलटी, 7 घायल, 3 बच्चे गंभीर घायल….

टायर फटा

कार पलटी

7 घायल, 3 बच्चे गंभीर घायल

हनुमानगढ़, @Dainikkhabraan। हनुमानगढ़ पक्कासारणा के पास रविवार को टायर फटने से एक कार पलटी खा गई। हादसे में कार में सवार 3 बच्चे और 2 महिलाओं समेत 7 लोग घायल हो गए। घायलों को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचा।

सदर थानाप्रभारी चंद्रभान धुंआ ने बताया कि जम्मू के मूल निवासी और हाल लालगढ़ कैंट में पदस्थापित आर्मी मैन मोहम्मद इम्तियाज परिवार के साथ लालगढ़ कैंट जा रहे थे।

इस दौरान पक्कासारना के पास टायर फटने से कार पलटी खा गई। इससे कार में सवार उनकी पत्नी समीम अख्तर, बेटा मोहम्मद जहीद, बेटी आयत, बेटा अदीम के अलावा कार चालक चंद्रेश कुमार और एक अन्य महिला नीलम घायल हो गए। गंभीर घायल तीन छोटे बच्चों को हनुमानगढ़ की ओर से जा रहे श्रीगंगानगर के तीन युवकों ने अपनी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।

दुर्घटना की सूचना पर इलाके में गश्त कर रहे हवलदार राजेंद्र पूनिया मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौके पर चार घायलों को निजी वाहनों और 108 की सहायता से ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।