दो सगी बहनों से गैंग रेप का मामला, आरोपी ने खुद का वीडियो किया वायरल….

झूझूनू पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

दो सगी बहनों से गैंग रेप का मामला, आरोपी ने खुद का वीडियो किया वायरल….

Video

विडियो वायरल किया

दो बहनों से रेप

झुंझुनूं, @Dainikkhabraan। झुंझुनूं के नवलगढत्र थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दो सगी बहनों से गैंग रेप मामला पुलिस के लिए भी रोज नई मुश्किलें पैदा करते जा रहे हैं। दो दिन पहले इस मामले में नामजद सात में से फरार एक आरोपी ने सुसाइड कर लिया था तो अब एक और नामजद आरोपी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वह खुद को बेकसूर बता रहा है। उसने वीडियो में बताया है कि उसने अपना एक वीडियो पुलिस को भी भेजा था, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए इस बार सोशल मीडिया पर वह वीडियो वायरल कर बताना चाहता है कि इस मामले में उसे फंसाया जा रहा है।

यदि पुलिस इस मामले में निष्प्क्ष जांच कर उसे तीन दिन में न्याय नहीं देती है तो वह खुद को भी खत्म कर लेगा। इस बार उसकी भी लाश ही मिलेगी। यह वीडियो मामले में आरोपी नवलड़ी निवासी मो। सफीक का है, जिसने खुद ही वायरल किया है। इस वीडियो के जरिए सफीक कह रहा है कि इस मामले में राजनीतिक षड्यंत्र के चलते झूठा फसाया जा रहा है। इस मामले से उसका कोई लेना-देना नहीं है। एक अन्य वीडियो भी बनाया है कि जिसमें षड्यंत्र रचने वाले लोगों के नाम भी बताए है।

इस वीडियो को सेफ जगह भेज दिया गया है, उसका इस मामले के आरोपियों से उसका कोई संबंध नहीं है। उसने पुलिस प्रशासन से अपील की कि अगर 48 से 72 घंटे में उसे न्याय नहीं मिला तो वह सुसाइड कर लेगा। अगर जांच में वह दोषी पाया जाता तो इस सुसाइड को सजा समझ ली जाए व अगर दोष मुक्त होता है तो उसकी हत्या का मुकदमा दर्ज कर दोषियों की सजा दी जा सकें। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करें।

इस वीडियो आने के बाद पुलिस भी चौकन्नी होकर मोहम्मद सफीक की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है क्योंकि अब मो। सफीक की धमकी के बाद उसकी जान बचाना भी पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। वहीं यदि इस मामले में नामजद आरोपियों में से दूसरा भी सुसाइड होता है तो पुलिस की जांच और दर्ज मामले पर भी सवाल खड़े हो जाएंगे। बहरहाल, पुलिस मामले में आरोपियों की धरपकड़ भी कर रही है। मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

डीएसपी सतपालसिंह ने बताया कि नवलड़ी निवासी बंटी मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी शहबाज उर्फ धोलू (22) निवासी चैलासी, असलम उर्फ मोंटी (23) निवासी नवलड़ी व धर्मपाल उर्फ धर्मा (43) निवासी नवलड़ी को जेल भेज दिया गया है। बंटी मीणा असलम का दोस्त बताया जा रहा है। पीडि़ता लड़कियों के भाई ने सात नामजद युवकों के खिलाफ गैंगरेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अब तक दो नामजद आरोपी व दो अन्य की गिरफ्तारी हो चुकी है।

इस मामले में एक नामजद आरोपी सुमित उर्फ टोनी ने मुकदमा दर्ज होने के बाद सुसाइड कर लिया है। पुलिस शेष आरोपियों कर तलाश में जुटी हुई है। बंटी पढ़ाई कर रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद जांच कर रहे नवलगढ़ डीएसपी सतपालसिंह ने कहा कि यह वीडियो मिला है, सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल किया गया है।

पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। मो. सफीक के परिजनों को भी बोला गया है कि वे सफीक को पेश कर दें या सफीक खुद पुलिस के समक्ष पेश हो जाए और पुलिस जांच में सहयोग करें। पुलिस हर पहलू की जांच करने के बाद ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। किसी भी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा।