टोंक में सरे बाजार दो भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला, घायलों को जयपुर किया रैफर
कोतवाली पुलिस थाना से महज कुछ ही दूरी पर सुभाष बाजार के समीप रविवार शाम को दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
टोंक, @dainikkhabraan। कोतवाली पुलिस थाना से महज कुछ ही दूरी पर सुभाष बाजार के समीप रविवार शाम को दो सगे भाइयों पर कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया, जिनकों सआदत अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद गम्भीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ सआदत अस्ताल पहुंच गई_
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी टोंक जाटापाड़ा निवासी दो सगे भाई सुरेश व नरेश गुर्जर पर देर शाम सुभाष बाजार क्षेत्र में कुछ युवकों ने घेर कर उन पर चाकूओं से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में लोगों ने ऑटो से सआदत अस्पताल टोंक पहुंचाया।
सूचना मिलने पर एडिश्नल एसपी सुभाष मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक चन्द्रसिंह रावत व कोतवाली पुलिस थानाधिकारी जितेंद्र पुलिस जाप्ता सहित सआदत अस्पताल पहुंचे। जिन्होने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग का लेकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया।
यहां से रवाना होकर गुस्साएं लोग सांड बाबा के मंदिर में जमा हो गए। जहां से सभी लोग चर्चा करने के बाद कोतवाली थाना पहुचें। वहां पर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधिकारियों से मांग की। घटना को लेकर शहर में कई स्थानों पर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
शिकायत दी
घटना को लेकर अक्षय गूर्जर पुत्र राजाराम गुर्जर निवासी जाटापाडा़ पुरानी टोंक ने कोतवाली थाना पुलिस में फरमान, कल्लन, आदिल, फेजल, मुकेश पहाडिय़ा, अजरूद्दीन, फरहान, राहत, सहित अन्य पांच सात के खिलाफ चाकू,तलवार व लाठियों से बंदी का दूध देने जा रहे नरेश व सुरेश पर सुभाष बाजार क्षेत्र में एकराय होकर जानलेवा हमला करने के मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

