एक करोड़ का डोडा पोस्त जब्त: ट्रक में चावल 29 कट्‌टों में मिला 10 क्विंटल डोडा पोस्त, 6 तस्कर हिरासत में….

पुलिस कार्रवाई भरतपुर राजस्थान राज्य

पुलिस कार्रवाई

भरतपुर, @दैनिक खबरां। भरतपुर के हलैना थाना इलाके में जोधपुर नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने हलैना पुलिस की मदद से एक ट्रक पकड़ा है। इसमें डोडा पोस्त के 29 कट्टे मिले। ये कट्‌टे चावल के कट्टों के बीच में छुपा कर रखे थे। यह माल जोधपुर से झारखंड लेकर जा रहे थे।

सूचना के बाद जोधपुर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट ने भरतपुर के हलैना पुलिस की मदद से नाकाबंदी की। एक ट्रक को रोका गया। इसमें 6 लोग बैठे मिले। पूछताछ के दौरान नारकोटिक्स ब्यूरो को उन पर शक हुआ। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें डोडा पोस्त के 29 कट्टे मिले। पुलिस ने सभी तस्करों को हिरासत में ले लिया।

जोधपुर नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। डोडा पोस्त का वजन करीब 10 क्विंटल है, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ है।