आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण की अंतिम बैठक….

बीकानेर

आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण की अंतिम बैठक

बीकानेर, @dainikkhabraan। आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण की अंतिम बैठक रविवार को दम्माणी चौक स्व. बृजरतन पुरोहित के निवास पर रखी गई।

जिसमे सरंक्षक एवं भण्डारा सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री केशव प्रसाद बिस्सा, गोपाल बिस्सा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

जिसमें तीन वर्षों की आय-व्यय का ब्यौरा अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर जोशी महासचिव गिरिराज बिस्सा,  सचिव रामेश्वर बिस्सा ने प्रस्तुत किया।

मिटिंग में आगामी नवरात्रि मे कार्यक्रमों पर विचार मंथन हुआ।  रविवार की बैठक में रासबिहारी जोशी, राजकुमार व्यास, त्रिलोक बिस्सा, नारायण बिस्सा, प्रेम माली, राकेश बिस्सा,  आनंद माली, राजेन्द्र पुरोहित,  किशन पंवार, दाऊ जोशी, ठाकुर जोशी, रवि बिस्सा, मुकेश बिस्सा,  गिरिराज जोशी, श्याम औझा, आदि उपस्थित थे।

मिटिंग उपरांत सभी के लिए प्रसाद का आयोजन बृजा महाराज परिवार की तरफ से किया गया।