अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर जारी, कही गिराया मकान तो कही टूटे छप्पर….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर जिला प्रशासन बीकानेर पुलिस

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर जारी, कही गिराया मकान तो कही टूटे छप्पर

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर

गिराया मकान तो कही टूटे छप्पर

नगर निगम की कार्यवाही

अवैध कब्जे हटाए

बीकानेर, @Dainikkhabraan। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर लगातार काम कर रहा है । हर रोज शहर के अलग – अलग क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है । इन अतिक्रमणों के सम्बंध में पहले सूचना दी जा रही है ताकि नुकसान कम से कम हो।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शुरू हुआ ये पीला पंजा आखिर कब रूकेगा ये कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

बीकानेर मे बीते दिनों फड़ बाजार, जस्सुसर गेट के बाहर और अंदर, सीताराम गेट के अंदर सहित कई जगहों पर अतिक्रमण तोड़े है । इसी कड़ी में अवैध अतिक्रमण तोड़ने वाली टीम ने आज शिवबॉडी संस्कार भवन के पास बने अवैध मकान को धराशायी कर दिया।

देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बुलडोजर ने मकान को जमीदोंज कर दिया अतिक्रमण दस्ते ने जुनागढ़ बस स्टेंड के पास बनी टिकट काउंटर की दुकानों के आगे से छप्परों को ध्वस्त कर दिया । पास में ही बनी निगम की पार्किग को भी आगे से तोड़कर खुला कर दिया है।