बीकानेर डीएसटी की बड़ी कार्रवाई
चार को पकड़ा
बीकानेर डीएसटी की बड़ी कार्रवाई: चार को पकड़ा, सट्टे का सामान बरामद…..
बीकानेर, @Dainikkhabraan। आईपीएल के चलते इन दिनों सट्टे का कारोबार पूरे चरम पर है। हालात ये है कि पुलिस व सटोरियों में तू डाल-डाल, मैं पात-पात वाली स्थिति बनी हुई है। इन सबके बीच पुलिस अधीक्षक की ओर से गठित जिला स्पेशल टीम आगे निकल रही है। सट्टा करवाने की तैयारी कर बैठे चार युवकों को दबोच लिया। जिला स्पेशल टीम की ओर से जुटाई की पुख्ता सूचना के आधार पर शेरुणा पुलिस ने इन चारों युवकों को सट्टा उपकरणों के साथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि ये चारों एक कार में अपने ठिकाने की ओर जा रहे थे। इनके पास 6 लाइन का एक बॉक्स, 24 मोबाइल, 1 लैपटॉप व 1 रजिस्टर बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान पवन, भवानी, रोहित व मोहित शर्मा रूप में हुई है। चारों युवक बीकानेर के रहने वाले है। ७ु लिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

