कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक बुरे फंसे: तीन युवतियों ने लगाए किडनैप व दुष्कर्म करने का प्रयास के आरोप, पारीक के साथ 3/4 अन्य युवक….
कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक बुरे फंसे
प्लाट तेजवीर कॉलोनी में हो रही तीन सो युवतियों ने लगाए आरोप
किडनैप और रेप की कोशिश
सरदारशहर/बीकानेर, @Dainikkhabraan। कॉमेडियल मुरारी लाल पारीक बुरे फंस गए है। उन पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप युवती ने लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले में मुरारी के साथ चार-पांच अन्य पर भी आरोप लगाए गए है।
सरदारशहर के धोलिया कुआं निवासी 22 वर्षीय व 19 वर्षीय विवाहिता और 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि रविवार रात 10 बजे अपने प्लाट तेजवीर कॉलोनी में हम तीनों सो रही थी।
इस दौरान किडनैप और रेप करने की नियत से कार में सवार होकर मुरारीलाल ब्राह्मण निवासी गोगासर आया। उसके साथ चार-पांच लडक़े आए थे। आते ही हमें दबोच लिया और हमारे कपड़े फाड़ दिए। दो लडक़े बाइक पर आए और आते ही कहा तीनों लड़कियों का किडनैप कर ले चलो। ये सभी उनके साथ बदतमीजी करने लगे और शरीर के साथ छेड़छाड़ करने लगे। हमने एक दूसरे का बीच-बचाव किया तो प्राइवेट व पेट पर लात मारी। हम तीनों के साथ दुष्कर्म करने के उद्देश्य से हमारे कपड़े उतारने की कोशिश की। शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग आ गए। बीच-बचाव कर हमें छुड़ाया।
उन्होंने कहा कि मुरारीलाल कॉमेडी वीडियो बनाता है, इसलिए हम उसे जानते हैं। बाकी लोगों को देखकर पहचान सकते हैं। सभी लोग कार और बाइक पर बैठकर वहां से भाग गए।

