अचानक नहर में गिरी गाड़ी, चंद सैकड़ों में आंखों से ओझल, गोताखोर सहित पुलिस बल मौके पर….

पुलिस कार्रवाई बीकानेर हनुमानगढ

अचानक नहर में गिरी गाड़ी, चंद सैकड़ों में आंखों से ओझल, गोताखोर सहित पुलिस बल मौके पर

रावतसर/हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार नहर में गिर गई । इस कार में कितने लोग सवार थे इसके बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है । सूचना पर रावतसर थानाधिकारी अशोक बिश्नोई मय जाब्ते के साथ पहुंचे । वहीं एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों को भी घटनास्थल पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है । थानाधिकारी अशोक बिश्नोई से मिली जानकारी के अनुसार घटना आरडी 84 की है , जहां एक कार नहर में गिर गई । उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया कि इस कार में कितने लोग सवार थे । फिलहाल एसडीआरएफ व स्थानीय गोताखोरों की मदद से कार को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किये जा रहे है ।