गोगागेट क्षेत्र से बेहोशी की हालत में मिला युवक पीबीएम में भर्ती,नहीं हुई पहचान, आप करें मदद…
बीकानेर@दैनिक खबरां। शहर के गोगागेट क्षेत्र से अचेत अवस्था में एक युवक को पी बी एम अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस युवक को बीती रात करीब 9 बजे पीबीएम में लाया गया था। युवक अचेत अवस्था में है कुछ भी बोल नही पा रहा है। मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है।युवक के माथे पर तिलक लगा हुवा है। इसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, और ना ही इसके परिजनों का पता लग पाया है।
असहाय सेवा संस्थान के सेवादार युवक की सार संभाल में मदद कर रहे है। संस्थान के सेवादार राजकुमार खड़गावत ने आमजन से अपील की है कि कोई इस व्यक्ति या इसके परिजनों को पहचानता है तो तुरंत पीबीएम में सम्पर्क करें।
खबर लिखें जाने तक युवक की पहचान नहीं हुई थी। असहाय सेवा संस्थान के सेवादार राजकुमार खड़गावत, ताहीर हुसैन, अब्दुल सत्तार, रमजान, जुनैद इरफान, जुनैद, त्रिलोक, रामा ओड, गोविंद, हुसैन, भरत, विकास बारी बारी ड्यूटी से भर्ती युवक के इलाज में मदद कर रहे है।

