MDV कॉलोनी में W&W कैफे का हुआ उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी फास्टफूड और स्नेक्स, पहले ही दिन ग्राहकों की लगी भीड़

बीकानेर

MDV कॉलोनी में W&W कैफे का हुआ उद्घाटन, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी फास्टफूड और स्नेक्स,पहले ही दिन ग्राहकों की लगी भीड़

बीकानेर, दैनिक खबरां । स्वाद और लजीज फास्ट फूड के शौकीनों के लिए अब खुशखबरी है। शहर के मुरलीधर व्यास कॉलोनी में स्थित W & W (खाओ और खिलाओ) रेस्टोरेंट कैफे का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ है। शहर के पश्चिम इलाके में एकमात्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्टोरेंट में इंडियन फूड,चाइनीज फूड से लेकर तमाम तरह के स्नेक्स, कोल्डड्रिंक, आइसक्रीम और बर्गर पिज्जा सहित लजीज फ़ास्टफूड एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगे। कैफे के मैंनेजमेंट टीम के गजानंद उपाध्याय,शेखर खत्री व दीपक गौड़ ने बताया कि हमारे W & W कैफे का एनवायरमेंट बदलते समय के परिवेश को देखते हुए रखा गया है। एयर कुलिंग से लैस कैफे की साज सज्जा यंहा आने वाले ग्राहकों को एक अलग ही अनुभूति देगी। मैनेजमेंट ने बताया कि मुंबई व जयपुर के नामी शैफ   द्वारा स्वादिष्ट व लजीज फूड ग्राहकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा कैफे में स्पेशल राजस्थानी थाली व ऑन डिमांड सभी तरह के फास्ट फूड की रेंज एक ही छत के नीचे मिलेंगे। मैनेजमेंट ने बताया बीकानेर का यह पहला ऐसा कैफे होगा जो लहसुन और प्याज़ के लिए अलग व्यवस्था रखेगा, जिसमें खाना बनाने वाले बर्तन तक अलग से इस्तेमाल में लिए जाएंगे। शनिवार को शुभारंभ के बाद से लोगों में इस कैफे को लेकर खासा उत्साह देखा गया, जंहा लोग अपनी-अपनी फैमिली के साथ कैफे में फास्टफूड का टेस्ट लेते देखें गए।