Weather: तीन दिनों के लिए मौसम विभाग का ओलावृष्टि और तूफानी बारिश का अलर्ट

देश मौसम राजस्थान

Weather: तीन दिनों के लिए मौसम विभाग का ओलावृष्टि और तूफानी बारिश का अलर्ट

दैनिक खबरां। भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बार मौसम का मिज़ाज और भी तेवर दिखा सकता है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और तेज़ तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।

यह अलर्ट राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली-एनसीआर सहित कई राज्यों के लिए जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके असर से 5 से 8 अक्टूबर के बीच कई राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में बना परिसंचरण तंत्र फिलहाल राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बारिश करा रहा है। जैसे ही यह तंत्र कमजोर पड़ेगा, पश्चिमी विक्षोभ का असर और बढ़ जाएगा, जिससे अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को बीकानेर संभाग के कुछ हिस्से दोपहर बाद तेज मेघगर्जन और हवाएं चलेंगी। कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।