बीकानेर में बंदूक की नोक पर गोदाम लूटा, 25-30 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
दैनिक खबरां,बीकानेर।बीकानेर में एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। जंहा हथियारों से लैस बदमाशों ने गोदाम पर धावा बोलकर मालिक को बंदूक की नोक पर धमकाया और लाखों रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए। घटना नाल थाना क्षेत्र से जुड़ी हुई है। इस संबंध में शनिवार को तीन नामजद व 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिवादी राहुल गहलोत पुत्र हरिकिशन निवासी एफ-821, एमडीवी नगर, बीकानेर ने नाल थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 28 सितंबर को आरोपी सुमित राठी, मनीष आचार्य, सीताराम आचार्य सहित 25 से 30 अज्ञात लोग दो पिकअप गाड़ियों में सवार होकर उसके गोदाम पर पहुंचे।
आरोप है कि आरोपियों ने एकराय होकर उसकी कनपटी पर बंदूक रख दी और गोदाम की चाबी छीन ली। जब उसने शोर मचाया तो सीताराम आचार्य ने उसका मुंह दबाकर धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपियों ने गोदाम में रखा सारा सामान दोनों पिकअप में भर लिया और मौके से फरार हो गए। परिवादी की रिपोर्ट पर नाल थाना पुलिस नें मामला दर्ज कर मामले की जांच गौरीशंकर हाडकानि के सुपुर्द की है।

