कोलायत में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक, दिनेश पंचारिया बने प्रखंड अध्यक्ष–संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

बीकानेर

कोलायत में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक, दिनेश पंचारिया बने प्रखंड अध्यक्ष–संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा

कोलायत, दैनिक खबरां। विश्व हिन्दू परिषद बीकानेर ग्रामीण की जिला बैठक रविवार को कोलायत के गौतम भवन में आयोजित की गई, जहां संगठनात्मक मजबूती और विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस बैठक में सबसे अहम निर्णय कोलायत प्रखंड अध्यक्ष के रूप में दिनेश पंचारिया की मनोनयन को लेकर रहा, जिन्होंने क्षेत्र में हिन्दू समाज और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा व सक्रिय भूमिका से अलग पहचान बनाई है।

बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, पालक अधिकारी नरेंद्र भोजक और जिला मंत्री सतीश झंवर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पमाला अर्पण के साथ किया गया। बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

इस मौके पर दिनेश पंचारिया को कोलायत प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिस पर उन्होंने संगठन के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करेंगे और हिन्दू समाज की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया और कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

पंचारिया का मनोनयन कोलायत क्षेत्र में विहिप की गतिविधियों को नई गति देगा, ऐसा विश्वास कार्यकर्ताओं में देखा गया। बैठक में अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय सहयोगी उपस्थित रहे।