वैभव गहलोत के पोस्टर से राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता गायब, सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत

जयपुर राजस्थान राज्य

वैभव गहलोत के पोस्टर से राजस्थान के दिग्गज कांग्रेस नेता गायब, सोशल मीडिया पर गरमाई सियासत

जयपुर। कांग्रेस ने जालोर-सिरोही से लोकसभा सीट से पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रत्याशी बनाया है। लेकिन, अब कांग्रेस में सियासत गरमाई हुई है। आईये जानते है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि वैभव गहलोत को टिकट मिलते ही कांग्रेस में सियासी पारा चढ़ गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ये बखेड़ा वैभव गहलोत के पोस्टर से शुरू हुआ है। जिसमें से पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा गायब है।

ये है पूरा मामला

लोकसभा चुनाव के लिए जालोर-सिरोही लोकसभा सीट टिकट मिलने के बाद मंगलवार शाम को एक पोस्टर सोशल साइट एक्स पर अपलोड किया था। जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अशोक की फोटो है। लेकिन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की तस्वीर गायब है। साथ ही वैभव ने लिखा कि लोकसभा चुनाव 2024 में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से मुझे प्रत्याशी मनोनीत करने के लिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार। इसके बाद सुबह भी एक पोस्टर एक्स पर अपलोड किया। जिसमें से भी गोविंद सिंह डोटासरा की फोटो गायब है। इस कारण सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है और कार्यकर्ता व आमजन मामले को लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।