शीतलहर का प्रकोप : स्कूलों में अवकाश कों लेकर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों कों ज़ारी हुए ये निर्देश..

बीकानेर

शीतलहर का प्रकोप : स्कूलों में अवकाश कों लेकर प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों कों ज़ारी हुए ये निर्देश..

बीकानेर@दैनिक खबरां। प्रदेश में चल रही शीतलहर को देखते हुए स्कूलों में अवकाश को बढ़ाने और समय में परिवर्तन करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल ने इस संबंध में गुरुवार को एक आदेश जारी किया है।

इसके अनुसार राज्य में अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों के संचालन का समय परिवर्तन / विद्यार्थियों के अवकाश करने के लिए प्रदेश के सभी कलेक्टरों को 15 जनवरी तक अधिकृत किया जाता है। ऐसे में अपने जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय स्थापित कर यथावश्यक निर्णय लिया जाए।