बदमाशों के हौसले हुए बुलंद,दिन दहाड़े बीच रास्ते व्यापारी पर दो राउंड फायरिंग, पुलिस जुटी जांच में..

नागौर

बदमाशों के हौसले हुए बुलंद,दिन दहाड़े बीच रास्ते व्यापारी पर दो राउंड फायरिंग, पुलिस जुटी जांच में..

दैनिक खबरां। अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे है जंहा खाकी से बेखौफ बदमाशों ने बीच रास्ते एक मार्बल व्यापारी पर फायरिंग की दी। दो राउंड फायर के बाद व्यापारी इतना डर गया कि गाड़ी लेकर सीधा घर की तरफ भागा। यहां पहुंच पुलिस घरवालों को घटना के बारे में बताया तो पुलिस को सूचना दी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए, वहीं अभी तक बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। मामला नागौर जिले के मकराना थाना माताभर रोड में कल शाम 6 बजे की है। फायरिंग की घटना में एक गोली कार के पीछे नंबर प्लेट की तरफ लग गई थी।

घटना को लेकर माताभर रोड निवासी व्यापारी भंवरलाल किरड़ोलिया (58) पुत्र हरदीनराम ने बुधवार रात 9:30 बजे मकराना पुलिस थाना में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में व्यापारी ने बताया कि वह बुधवार 4 जनवरी को शाम 5:45 बजे बोरावड़ रोड स्थित अपनी फैक्ट्री से इनोवा कार में घर की तरफ निकला था। वह खुद कार ड्राइव कर रहे थे। शाम करीब छह बजे वह जैसे ही जाखली बाइपास चौराहा से निकले,तो पीछे से गोली चली। जिसकी आवाज सुनकर साइड ग्लास में पीछे की तरफ देखा तो कार से 50 फीट की दूरी पर दूसरी कार चल रही थी। इसी दौरान उसमें से एक बदमाश ने एक और फायर किया। जिसकी गोली उसकी इनोवा कार के पीछे नंबर प्लेट की तरफ लगी।

व्यापारी गाड़ी लेकर पहुंचा सीधा घर
फायर की आवाज से व्यापारी काफी डर गया और कार को दौड़ाता हुआ घर पर पहुंचा। इस दौरान पीछे चल रही गाड़ी तेज गति से माताभर के रास्ते चली गई। भंवरलाल घर पहुंचकर गाड़ी के पीछे देखा तो नंबर प्लेट के पास गोली का सुराग हो रखा था। उन्होंने पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने उसे जान से मारने की नियत से गाड़ी पर गोलियां चलाई है। पुलिस ने इस बारे में देर रात को मामला दर्ज कर लिया और क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई।

पुलिस ने कराई नाकाबंदी
कार्यवाहक थाना प्रभारी मिट्ठूलाल ने बताया कि मामले में जांच कर रहे हैं । गोली चली उस घटनास्थल का मौका मुआयना किया है तथा नाकाबंदी करवाई है। उधर व्यापारी भंवरलाल पर अज्ञात बदमाशों ने किस कारण से गोली चलाई इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।