काम की खबर : कल इन क्षेत्रों में तीन घंटे बंद रहेगी बिजली, देखें अपना क्षेत्र

बीकानेर

बीकानेर। 33/11 केवी जीएसएस में दीपावली पूर्व विद्युत रख-रखाव के लिए 02 नवम्बर को प्रात: 7 बजे से 10 बजे तक निम्न स्थानो पर विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग के अनुसार कल भैरूजी मन्दिर, भैरूजी गली, कोयला गली, अलख सागर कुआ, माल गोदाम रोड, बोथरा कॉपलेक्स, मार्डन मार्केट, केईम रोड, बी सेठिया गली, गणपति प्लाजा, खंजाची मार्केट, केईम रोड, हनुमान मन्दिर, हेड पोस्ट ऑफिस, ओल्ड बस स्टेण्ड, चौतिना कुआं, चौतिना मौहल्ला, कुंज गेट, संतोषी माता मन्दिर, पब्लिक पार्क, रतन बिहारी पार्क, कोट गेट, जुनागढ फोर्ट का क्षेत्र, बोथरा चौक 1 व 2, बोथरा गर्ल्स स्कूल, गांधी चौक, हरिराम जी गोशाला, चोरडिय़ा चौक, जैन मंदिर, खिलाड़ी चौक, भूरा हाउस के पास का क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। वहीं दोपहर 02 से सांय 05 बजे तक विनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रे एरिया में बिजली गुल रहेगी।