राजस्थान विधानसभा चुनाव : इस पार्टी ने जारी की 11 उम्मीदवार की लिस्ट, देंखे किसे कहां से मिली टिकट

जयपुर राजनीति राजस्थान राज्य

जयपुर। प्रदेश में चुनाव के चलते राजनीतिक पारा अपने उफान पर है। पार्टिया अपने-अपने उम्मीदवारों का एलान कर रही है। इसी कड़ी में आज आरएलपी ने भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने निवाई से प्रहलाद नारायण सिंह, देवली-उनियारा से डॉ. विक्रम ङ्क्षसह गुर्जर, पुष्कर से अशोक सिंह रावत, मसूदा से सचिन जैन सांखला, डीग-कुम्हेर से इजी. मनुदेव सिनसिनी, जमवारामगढ़ से डॉ. रमेश सोंलकी, नीम का थाना से राजेश कुमार मीणा, दूदू से एड. हनुमान प्रसाद बैरवा, कोटपुतली से सतीश कुमार मण्डैया, दांतारामगढ़ से महावीर बिजारणियां, लक्ष्मणगढ़ से विजयपाल सिंह बगडिय़ा को टिकट देकर भरोसा जताया है।