केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाल हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बीकानेर राजनीति राजस्थान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाल हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने स्वागत किया

Bikaner Political News दैनिक खबरां,बीकानेर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का नाल हवाई अड्डे पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। केंद्रीय मंत्री चौहान बीकानेर में भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह एवं सम्मान समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे।
भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्रियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष श्रीमती सुमन छाजेड़, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, एडवोकेट अशोक प्रजापत, श्याम सिंह हाडलां, राजेन्द्र पंवार, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह आडसर, अर्जुन कुमावत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।