राजस्थान पुलिस के नए कप्तान बने उमेश मिश्रा,देर रात्रि कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, दो साल रहेगा डीजीपी का कार्यकाल

राजस्थान

राजस्थान पुलिस के नए कप्तान बने उमेश मिश्रा,देर रात्रि कार्मिक विभाग ने जारी किए आदेश, दो साल रहेगा डीजीपी का कार्यकाल

जयपुर@दैनिक ख़बरां। प्रदेश में गहलोत सरकार ने नए डीजीपी के नियुक्ति कर दी है। उमेश मिश्रा नए डीपीजी बने है। राज्य के कार्मिक विभाग ने देर रात आधिकारिक आदेश जारी कर दिए।

डीजी इंटेलीजेंस उमेश मिश्रा नए डीजीपी बने है। उमेश मिश्रा निवर्तमान डीपीजी एमएल लाठर का स्थान लेंगे। एमएल लाठर 1 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। DGP एमएल लाठर के रिटायर होने के बाद करेंगे नए डीजीपी कार्यभार ग्रहण करेंगे।मिश्रा का कार्यकाल दो वर्ष तक रहेगा।