करंट लगने से दो युवकों की गई जान

बीकानेर

करंट लगने से दो युवकों की गई जान

दैनिक खबरां, बीकानेर। करंट की चपेट में आ जाने से दो अलग-अलग थाना इलाकों में दो लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। जंहा एक की पेशाब करते समय और दूसरे की खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पहली घटना श्रीडूंगरगढ़ थाना इलाके की है। जिसमें मृतक के भाई नानूराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए  बताया कि उसका भाई प्रेमचंद अपने मित्रों के साथ लखासर में होटल में गया हुआ था। जहां पर पेशाब करने के लिए गया तो बिजली के करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गयी। वहीं दूसरी घटना नोखा पुलिस थाना इलाके में रासीसर की है इस संबध में मृतक के भाई राजेन्द्र ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुनील खेत में कृषि कार्य कर रहा थ। इसी दौरान काम करते समय ट्रांसफार्मर से उसे करंट लग गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने दोनों घटनाओं की मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।