पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी से चोर चुरा ले गया बैटरी

बीकानेर

पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी से चोर चुरा ले गया बैटरी

दैनिक खबरां, बीकानेर। पेट्रोल पंप पर खड़ी गाड़ी से कोई अज्ञात चोर द्वारा बैटरी चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। घटना कोलायत थाना इलाके में 15 अगस्त की है। इस संबंध में परिवादी झझु निवासी मनोहर सिंह ने 19 अगस्त को कोलायत थाने में पेश होकर चोरी की रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया उसके पेट्रोल पंप पर खड़े डंफर ट्रक से 15 अगस्त को रात्रि 12 बजे के आसपास कोई अज्ञात चोर 2 बड़ी बैटरी चोरी कर लिए गया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच
हैडकांस्टेबल लखपत सिंह कों सोंपी है।