हनीट्रैप में फंसाने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बेहोश कर करते थे ये काम……
नोएडा, @Dainikkhabraan। एप के जरिए हनीट्रैप में फंसाकर लोगों से दोस्ती कर लूटने वाले गिरोह का फेज-2 पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया है। आरोपी बेहोश कर वारदात करते थे। पुलिस ने गिरोह में शामिल दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के पास से पुलिस ने लोगों से लूटा गया सामान बरामद किया है। मंगलवार को पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नोएडा सेंट्रल जोन के एडीसीपी इलामारन ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि एक गिरोह एप के जरिए लोगों से दोस्ती कर लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इसके बाद मंगलवार को पुलिस टीम ने भंगेल लेबर चौक के पास से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विजयनगर गाजियाबाद निवासी विनोद, मुरादनगर निवासी पूजा शर्मा और उत्तम नगर दिल्ली निवासी पूनम मेहतो के रूप में हुई है। आरोपियों के दो साथी अभी फरार हैं। पुलिस टीम उनकी तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी टिंडर एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती करते थे। बाद में उनके साथ लूट करते थे।
पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने सोने की अंगूठी, सोने की चेन और सोने का सिक्का बरामद किया है जिनकी कीमत लगभग एक लाख 75 हजार रुपये है। इसके अलावा दो चांदी के ग्लास, चांदी का सिक्का, आर्टिफिशियल सामान, आधार कार्ड, विभिन्न बैंकों के 10 क्रेडिट, डेबिट कार्ड, चार मोबाइल, 60 नींद की गोलियां, एक पुड़यिा में पिसा हुआ पाउडर और 4200 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये लोग एप के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे। जो लोग इनकी दोस्ती के जाल में फंस जाते थे, उन्हें ये लोग विश्वास में लेकर मिलने के लिए बुलाते थे और खाने या पीने की चीज में नींद की गोलियां देकर उसे बेहोश कर देते थे। इसके बाद उससे रुपये, गहने और अन्य कीमती सामान लूटकर फरार हो जाते थे। आरोपी कई लोगों को निशाना बना चुके हैं।
वीडियो कॉल रिसीव करते समय बरतें सावधानी
● अगर कोई अनजान या अपरिचित नंबर से वीडियो कॉल आ रहा है तो रिसिव नहीं करें। यदि कोई बार-बार कॉल करता है तो अपने कैमरे के ऊपर अपनी अंगुली रख लें या उठाने से पहले कैमरे का फेस चेंज कर दें।
● अनजान नंबरों से बातचीत करते समय सावधानी बरतें। अनजान लोगों से चैट करने से पहले उसकी पूरी जानकारी कर लें।
● डेटिंग ऐप या साइट का उपयोग करने से बचना चाहिए।
Two women trapped in Honeytrap, the police used to arrest, unconscious, these work…..
Noida, @dainikkhabraan. The Gang’s Fage-2 Police has revealed on Tuesday by trapping in Honeytrap through the app. The accused used to fight unconscious. The police has arrested three people, including two women involved in the gang. The police has recovered the luggage robbed from the accused.
On Tuesday, the police team presented the accused in the court, from where they have been sent to jail in judicial custody. Noida Central Zone’s ADCP Talmen said that the police team had received information that a gang is executing the incidents of looting by friendship with people through the app. After this, on Tuesday, the police team arrested three people, including two women from Bhangel Labor Chowk.
Identification of the caught accused Vijayanagar Ghaziabad resident Vinod, Muradnagar resident Pooja Sharma and Best Nagar resident of Poonam Mitu. Two partners of the accused are absconding right now.
The police team is giving birth to their search. Both will be arrested soon. According to the police, the accused used to make friends with the people through the Tender app.
Later looted them later. Police team has recovered gold ring, gold chain and gold coin from the caught accused who have approximately one lakh 75 thousand rupees.
Apart from this, two silver glasses, silver coins, artificial accessories, base cards, 10 credits of different banks, debit cards, four mobile, 60 sleeping pills, have recovered powder and 4200 bucks in a pod. According to the police, the accused said in the interrogation that these people used to make friends with people through the app.
Those who were trapped in the trap of their friendship, they used to meet these people in faith and used to make sleeping pills in eating or drinking. After this, he was absconded by looting the rupees, jewelery and other precious items.
The accused has targeted many people. Caution while receiving video calls
● If a video call is coming from an unknown or unfamiliar number then do not reset. If someone calls repeatedly, keep your finger over your camera or change the camera’s face before lifting.
● Be careful while talking to unknown numbers. Do your full information before chatting with unknown people.
● Avoid using the dating app or site.

