आधी रात को घर में घुसे चोरों से दो बहने जा भिड़ी, वाइपर से ऐसी की पिटाई की चोर जेवरात छोड़ भाग खड़े हुए..
दैनिक खबरां । आधी रात को घर में घुसे चोरो से दो बहने जान की परवाह किए बगैर चोरो से भीड़ गई। चोर की वाइपर से ऐसी पिटाई की कि उसे मोटरसाइकिल छोड़कर भागना पड़ गया। घटना के बाद आसपास के इलाको सहित पुरे शहर में बहादुर बहनों की तारीफ़ हो रही है। मामला जोधपुर के विवेक बिहार पुलिस थाना क्षेत्र के गुड़ा विश्नोइयान गांव का गुड़ा भाखरी का है जहाँ इस गाँव में स्थित पूर्व उप सरपंच पुत्र के मकान में बीती 23 दिसंबर (शनिवार) आधी रात को चोरों ने धावा बोल दिया, बाहर से कुंडी लगाकर दो कमरों में सोए घरवालों को बंद कर दिया। लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए चुरा लिए। घर मे खटपट व ताला तोड़ने की आवाज सुन कमरे में सो रही दो बहनों की नींद जाग गई। हिम्मत करके उसने एक बार तो चोर को पकड़ लिया चोर के साथ धक्का मुक्की भी हुई। इस धक्का मुक्की के दौरान भारी मात्रा में ज्वेलरी वही घर के आंगन में गिर गई। चोर खुद को छुड़ाकर भाग गया। चोर चोरी की एक मोटर साइकिल लेकर आये थे जो वही छोड़ कर पैदल भाग गए।
सोना चांदी के साथ कैश भी ले गए चोर
विवेक विहार पुलिस थानाधिकारी राजेंद्र सिंह चारण ने बताया कि गुड़ा भाकरी निवासी पूर्व सरपंच गंगाराम बुढ़िया व पुत्र भेपराम बिश्नोई के मकान से चोर ने 15 तोला सोना व 900 ग्राम चांदी व 50 हजार रुपए चुरा लिए। इस चोरी की वारदात की एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर एक था या अधिक, पगमार्क और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
चोर चोरी करने के बाद भागने में रहे कामयाब
बता दें कि गंगाराम और उसके पुत्र के मकान में शनिवार रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सभी घर वाले सो रहे थे। चोर ने दो कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी फिर दूसरे कमरों में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचा ताले तोड़े जिसकी आवाज सुनकर मनीषा की नींद जाग गई। चोर को देखा उसने घर वालों को आवाज़ लगाई। लेकिन कोई नहीं जागा कमरे का बाहर से दरवाजा बंद था उसने बहन सुशीला के साथ धक्का देकर दरवाजे का कुंडा खोल बाहर देखा तो चोर नजर आया। चोर के साथ संघर्ष किया धक्का मुक्की हुई। ऐसी स्थिति में सुशील के हाथ में वाइपर आ गया और वाइपर से चोर की पिटाई कर दी। चोर मौके से भाग कर खेतों की बाढ़ व झाड़ियों से निकलकर हाईवे की सड़क तक पहुंच गया। इस दौरान करीब 2 किलोमीटर तक मनीषा ने उसका पीछा किया। इस दौरान चोरी किया हुए कई ज्वेलरी गिर गई।

