
दैनिक खबरां । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दो दिवसीय बीकानेर दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में 25 और 26 मई को व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बदली जाएगी।
पुलिस थाना यातायात द्वारा जारी आदेश के अनुसार नाल एयरपोर्ट से लेकर स्वामी केशवानंद विश्वविद्यालय और भीमसेन सर्किल से सोफिया स्कूल चौराहे तक का मार्ग सबसे अधिक प्रभावित रहेगा। ऐसे में शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।
इन मार्गों से होगी शहर में एंट्री
जयपुर रोड से आने वाले वाहन
हल्दीराम प्याऊ, सोफिया स्कूल चौराहा से जेएनवीसी थाना रोड होते हुए मूर्ति सर्किल, शिवबाड़ी चौराहा और मेजर पूर्ण सिंह सर्किल की ओर जा सकेंगे।
जैसलमेर रोड से आने वाले वाहन
गांधी प्याऊ से शोभासर चौराहा, करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र और सुपर मार्केट होकर शहर में प्रवेश करेंगे।
छत्तरगढ़-खाजूवाला मार्ग से आने वाले वाहन
शोभासर बाईपास चौराहा से करणीनगर औद्योगिक क्षेत्र होते हुए सुपर मार्केट के जरिए शहर में प्रवेश कर सकेंगे।
नापासर रोड से आने वाले वाहन
नापासर चौराहा से जोधपुर बाईपास और जोहड़ बीहड़ मार्ग होकर शिवबाड़ी चौराहा के जरिए शहर में पहुंचेंगे।
इन 5 प्रमुख पॉइंट्स पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- जैसलमेर रोड – गांधी प्याऊ
- छत्तरगढ़ रोड – शोभासर चौराहा
- श्रीगंगानगर रोड – बीछवाल बाईपास चौराहा
- जयपुर Road – जयपुर बाईपास सर्किल (वैष्णो धाम–डीमार्ट)
- नापासर रोड – नापासर चौराहा
विशेष नो-व्हीकल जोन घोषित
सोफिया स्कूल चौराहा से म्यूजियम सर्किल तक का मार्ग 25 मई को दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक तथा 26 मई को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक पूरी तरह नो-व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
डायवर्जन का समय
- 25 मई: दोपहर 3:00 बजे से रात 11:00 बजे तक
- 26 मई: सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए तय वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 8764852595 पर संपर्क किया जा सकता है।

