माल के पैसे के बदले मिली धमकियां,मुकदमा दर्ज

बीकानेर राजस्थान

दैनिक खबरां,बीकानेर। माल ले जाने और पैसे नहीं देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर थाने में कमलसिंह पुत्र गोपालङ्क्षसह ने संदीप,कुलदीप,सुनील निवासी श्रीगंगानगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थी के दुकान मुक्ताप्रसाद नगर में 18 अगस्त 2019 से 20 अगस्त 2019 के बीच की है।

 

प्रार्थी ने बताया कि उसकी गजेन्द मिनरल्स फर्म से आरेापियों ने जिप्सम क्ले की मांग की। जिस पर प्रार्थी ने एक गाड़ी जिप्सम आरोपियों के कहे अनुसार भेज दिया।जिसके बाद माल के करीब 93 हजार रूपए थे। प्रार्थी ने माल भेजने के बाद जब आरोपियों से पैसे मांग तो कई दिनों तक टालमटोल करते लेकिन बाद में देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी।

 

 

इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी की महिला पार्टनर के साथ भी अभद्रता की और गालियां निकाली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।