एसबीआई बैंक से लाइसेंसी बंदूक और कारतूस लेकर फरार हुआ चोर
दैनिक खबरां, बीकानेर। बज्जू थाना क्षेत्र में एसबीआई से अज्ञात चोर द्वारा लाइसेंसी बंदूक और कारतूस चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना एसबीआई शाखा बीकमपुर में 14 नवम्बर की रात करीब 11.25 बजे की बताई जा रही है।
परिवादी शिवा पाण्डे पुत्र कमलेश कुमार पाण्डे, निवासी पाण्डे गली चौतीना कुआं कोटगेट बीकानेर, जो वर्तमान में एसबीआई बीकमपुर शाखा में प्रबंधक हैं, ने रिपोर्ट दी कि शाखा परिसर से कोई अज्ञात चोर लाइसेंसी बंदूक व कारतूस उठा ले गया। बैंक मैनेजर की लिखित शिकायत के बाद बज्जू पुलिस नें मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उप निरीक्षक मनीराम कर रहें है।

