विवाहिता ने लगाई फांसी, बेटे की नींद खुली तो दिखा दिल दहला देने वाला दृश्य!
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के जेएनवीसी थाना क्षेत्र के तिलक नगर में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना 13 नवंबर की देर रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है।
इस संबंध में मृतका के जेठ सोहनसिंह पुत्र समदरसिंह निवासी राजपूत भवन के पास, गली नंबर 02 तिलक नगर, ने शुक्रवार को पुलिस में दी रिपोर्ट में बताया कि उसके छोटे भाई शिवराजसिंह की पत्नी बुलबुल कंवर (उम्र 39 वर्ष) पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शुक्रवार देर रात बुलबुल कंवर अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान उसके 16 वर्षीय पुत्र राज्यवर्द्धन सिंह की नींद खुली तो उसने अपनी मां को पंखे से लटका हुआ देखा। उसने तुरंत दूसरे कमरे में सो रहे पिता शिवराजसिंह को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका को पंखे से नीचे उतारकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जंहा पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। मृतका बुलबुल कंवर निवासी गली नंबर 02 तिलक नगर थी, जिनकी शादी वर्ष 2007 में हुई थी। पुलिस नें मर्ग दर्ज कर ली है और मामले की जांच पुलिस निरीक्षक विक्रम तिवाड़ी द्वारा की जा रही है।

