बीकानेर में हुई लूट के मामले में आया नया मोड़,बैग लूटा किसी नें और उठा कोई और ले गया..!
दैनिक खबरां, बीकानेर। शुक्रवार देर रात्रि नयाशहर थाना क्षेत्र में कोठारी हॉस्पिटल के पास स्कूटी सवार से हुई लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल, शुरुआती खबर में सामने आया कि तीन मोटरसाईकिल सवार बदमाश स्कूटी सवार की आँखों में मिर्ची डालकर उसका रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। लेकिन इस बीच पुलिस के विश्वस्त सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि इन मोटरसाईकिल सवार बदमाशों के अलावा एक कार के भी इस वारदात में शामिल होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जब स्कूटी सवार की आँखों में मिर्ची डालकर उसका बैग लेकर फरार हो रहें थे तों एक मोटरसाईकिल सवार पीछे रह गया। इस आपाधापी में लूटा गया बैग सड़क पर ही गिर गया, लेकिन इस दौरान एक कार जो कि तेजी से उस बैग के पास आई और उसमे सवार व्यक्ति नें बैग उठाया और गाड़ी रफ्फुचक्कर हो गई। नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया नें दैनिक खबरां से बातचीत में कहा कि ये पहलु पुलिस के लिए जांच का विषय है। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस की कई टीमें घटनास्थल व हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और शहर के बाहर जाने वाले रास्तो पर पुलिस नें नाकाबंदी कर रखी है। पढ़े लूट की पूरी खबर 👇👇

