कोठारी हॉस्पिटल के पास रात के अंधेरे में हुई लाखों की लूट,तीन से अधिक बदमाशों की आशंका
दैनिक खबरां,बीकानेर। कोठारी हॉस्पिटल के पास आज रात लगभग 10 बजे लूट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने स्कूटी सवार हर्ष विजय से उनके बैग को छीन लिया।घटना की सूचना मिलते ही सिओ सिटी श्रवणदास संत, नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनियां और मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे।
नयाशहर थानाधिकारी कविता पुनिया ने दैनिक खबरां को बताया कि हर्ष विजय एक ट्रेडिंग कंपनी में कार्यरत हैं और कलेक्शन का काम करता है। आज देर रात्रि वो बीकानेर के विभिन्न मार्केट से कलेक्शन इक्क्ठा करके कोठरी हॉस्पिटल के पास से जा रहा था इस दौरान अचानक तीनों बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्ची डालकर दो लाख अस्सी हजार रुपए मूल्य का बैग छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इलाके में नाकाबंदी कर दी गई हाई । पुलिस ने कहा कि फरार अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

