नोखा क्षेत्र में हिरणों पर लगातार हो रही डॉग्स बाइट की घटनाएं, फिर दो गर्भवती हिरणियो पर हमला
दैनिक खबरां,बीकानेर। नोखा क्षेत्र में हिरणों पर डॉग्स बाइट की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। बुधवार को स्वरुपसर गांव में आवारा कुत्तो ने 2 गर्भवती हिरणियो पर हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद आसपास के ग्रामीणों राजेंद्र अ.परमाराम, मोहन राम,बजरंग चिताणा ने हिरणों को रेसक्यू कर निजी वाहन से नोखा स्थित राजकीय अस्पताल में लाए जंहा घायल हिरणों का इलाज करवाकर वन विभाग टीम नोखा को सुपुर्द किया गया । वंही हिरणों की लगातार हो रही इस दुर्दशा पर वन्यप्रेमीयों में प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है। वन्यप्रेमी बजरंग चिताणा ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि मरुस्थल में पड़ रही भीषण गर्मी में प्यास से हिरण वैसे भी बेहाल है और ऊपर से कुत्तो के हमले से हिरणों के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। चिताणा ने प्रशासन से इस और ध्यान देने की अपील की है।

