दैनिक खबरां बीकानेर। दुकान मालिक द्वारा किरायेदार से चाबी ले जाने और बाद में सामान खुर्दबुर्द कर देने का मामला दर्ज हुआ है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में गोपेश्वर बस्ती के रहने वाले लक्ष्मण पुत्र मनोज कुमार जीनगर ने रामखी देवी उर्फ रामरखी पत्नी ओमप्रकाश,ओमप्रकाश माली निवासी मालियों का मौहल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना माली समाज भवन के सामने एफआरएफ शोरूम के नीचे 15 नवम्बर 2021 की हे। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उक्त जगह पर उसकी किराये से गुरूदेव मल्टीमीडिया के नाम से दुकान है। जिसमें लाखों रूपए का सामान है। इसी के चलते एक दिन आरोपी उसकी दुकान पर आए जो कि मालिक है। आरोपियों ने उसकी दुकान की चाबी मांगकर ले गए। जिसके बाद कई बार उसने चाबी मांगी लेकिन आरोपियों ने नहीं दी।
प्रार्थी ने जब आरोपियों ने जैसे तैसे चाबी ली ओर दुकान खोलकर देखा तो दुकान में रखा लाखों रूपए का सामान नहीं मिला। प्रार्थी ने आरेािपयों से सामान मांगा लेकिन आरेापियों ने देने से मना कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

