दैनिक खबरां बीकानेर। कोटगेट थाना क्षेत्र में भवन से मिलने वाले लाभ को निगम को जमा नहीं करवाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट थाने में नगर निगम के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रतिक झा ने हनुमान मंदिर जेलवेल के रहने वाले मनीष सिंघल व सांखला पुत्र प्रेमचंद साखला के खिलाफ धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
घटना कोटगेट थाना क्षेत्र के सामुदायिक भवन मौहल्ला जेलवेल त्यागी वाटिका के सम्बंध में 2021 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि सामुदायिक भवन जो कि जेलवेल में है। उक्त भवन 25 सितम्बर 2021 को स्थाई लोक अदालत के आदेशानुसार आरोपिायें को सुपुर्द किया गया था।
आरोपिायें ने उक्त समय के बाद से आज तक भवन से प्राप्त होने वाले लाभ को निगम में जमा नहीं करवाया। प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर कोटगेट पुलिस ने आरोपियेां के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच एसआई राजेन्द्र कुमार को सौंपी है।

