
शव को एम्बुलेंस से ले जाने के लिए रुपए एकत्रित कर असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सेवादारों ने दिया मानवता का परिचय
बीकानेर। रेलवे स्टेशन पर एक बीमार महिला की मौत के बाद शव को अपने गांव ले जाने के लिए महिला के पति के पास रुपए नहीं थे तो असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सेवादारों ने मानवता का परिचय देते हुए स्टेशन के पास मौजूद बंधुओं के साथ, टैक्सी चालक, कार आदि वाहन चालक, पार्किंग, स्टैंड कर्मचारियों से सहयोग राशि के लिए रुपए एकत्रित कर महिला के शव को एंबुलेंस के जरिए गांव भेजने में मदद की। मृतक 47 वर्षीय महिला निर्मला के पति राजेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी कैंसर से पीडि़त थी जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी के साथ गांव जाने के लिए स्टेशन पर घंटाघर के पास पर बने विश्राम गृह में बैठा था कि अचानक उसकी पत्नी निर्मला का निधन हो गया। इसके बाद उसके शव को एंबुलेंस के जरिए गांव ले जाने के लिए रुपए नहीं थे। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सेवादार ने शव को पीबीएम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआइना करवाया और शव को एम्बुलेंस के जरिए ले जाने के लिए अस्पताल से रोड साईट परमिट का परमिट बनवाया। इसके बाद असहाय सेवा संस्थान व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के सेवादार ने स्टेशन के पास मौजूद बंधुओं के साथ, टैक्सी चालक, कार आदि वाहन चालक, पार्किंग, स्टैंड कर्मचारी आदि सहित अन्य बंधुओं ने पहल कर आस पास घूम-घूम कर 8100 रुपये सहयोग हेतु एकत्रित कर शव को बदायूँ, उत्तरप्रदेश के लिए आवश्यक व्यवस्था के साथ विदा किया। इस कार्य में असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर व ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के राजकुमार खडग़ावत, सोएब भाई, मो जुनैद खान, आसुराम कच्छावा, देवेंद्र खींची, ताहिर हुसैन, अब्दुल सतार, हाजी ज़ाकिर, रमजान, अज़ीज़ भाई अफऱोज़ होटल, शकील स्टार नेता , स्टेशन के पास सहयोगी बंधुओं फोटोग्राफ वालों के साथ आदि का सहयोग रहा।

