ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, पुलिस जुटी धरपकड़ में, देखें विडियो…..

देश पुलिस कार्रवाई बूंदी राजस्थान राज्य

गोली कांड

ट्रांसपोर्ट नगर में दिनदहाड़े व्यापारी को मारी गोली, पुलिस जुटी धरपकड़ में, देखें विडियो…..

बूंदी जिले के लाखेरी

लाखेरी में गोली कांड ट्रांसपोर्ट नगर में गोली कांड

लाखेरी/बूंदी, @Dainikkhabraan। बूंदी जिले के लाखेरी में गोली कांड ट्रांसपोर्ट नगर में गोली कांड। बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बाजार में कपड़ा व्यापारी को मारी गोली। शहर में उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक पर आए बदमाशों ने अपनी दुकान पर बैठे युवक मनप्रीत सिंह को गोली मार दी। मगर निशाना चूकने से गोली युवक की जांघ पर जा लगी। जिससें युवक घायल हो गया। फायरिंग की घटना बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें बाइक सवार बदमाश चलती बाइक पर फायर कर भागते हुए नजर आ रहे है।

गोली की आवाज से पूरे बाजार में सनसनी फैल गई। सूचना पर लाखेरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लाखेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां लोगों की भीड़ लग गई जिसने भी सुना अस्पताल में मनप्रीत के बारे में पूछता रहा। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को कोटा रेफर कर दिया और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

लोकेश मीणा : रिपोर्ट