13.426 किलो डोडा पोस्त व 333 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर बीकानेर पुलिस

13.426 किलो डोडा पोस्त व 333 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार


दैनिक खबरां, बीकानेर। लूनकरनसर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 13.426 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं 333 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे गहनता से अनुसंधान जारी है।
पुलिस के अनुसार, बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत शर्मा एवं जिला पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 08 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं सीओ लूनकरनसर रणवीर सिंह के सुपरविजन में लूनकरनसर के थानाधिकारी धर्मवीर उप निरीक्षक के नेतृत्व में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई।


पुलिस टीम ने आरोपी सुभाष नाथ पुत्र गोपीनाथ, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11 लूनकरनसर को अवैध डोडा पोस्त व अफीम के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उससे अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मवीर उप निरीक्षक, रामनिवास सहायक उप निरीक्षक, कांस्टेबल विरेंद्र कालेर 1366, धर्मेंद्र 1714 एवं विधाधर 1343 शामिल रहे।