एकराय होकर आए आरोपियों ने रास्ता रोककर की मारपीट
दैनिक खबरां,बीकानेर। एकराय होकर रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना बीती रात की नापासर थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में पीड़ित के भाई गोपीकिशन ने पुलिस को लिखित परिवाद दिया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात्रि 10 बजे के आसपास नापासर के एच जी स्कुल के आगे एकराय होकर आए आरोपियों किसनलाल नायक और विजय नायक ने उसके भाई का रास्ता रोककर मारपीट की। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एचसी सम्पतलाल को सोंपी है।

