ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आंतक, थाने के आगे खड़ी उठा ले गए
दैनिक खबरां, बीकानेर।ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का इस कदर आंतक है कि थाने के आगे खड़ी बाईक उठा ले गए। घटना खाजूवाला थाना परिसर के सामने की है। इस संबंध में 10 बीडी सी पीएस खाजूवाला निवासी सतपाल सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिवादी ने बताया कि छह मार्च को उसकी मोटरसाईकिल खाजूवाला थाना मैन गेट के सामने खड़ी थी, जिसको अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। गौरतलब है, शहर सहित ग्रामीण इलाकों में इन दिनों शातिर मोटरसाइकिल गिरोह सक्रिय है जो बड़ी शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दे रहा है इससे आमजन भयभीत है।

