नयाशहर थाना क्षेत्र में दूध सप्लाई वाले से लूट, रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुए बदमाश
बीकानेर, दैनिक खबरां। बीकानेर के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में बीती रात दूध सप्लाई करने के लिए आये टैक्सी चालक से लूट की घटना सामने आई है। इस घटना में टेक्सी चालक से बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। इसकी सूचना थाने में देने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, किंतु कहीं पर भी लुटेरें पुलिस के हाथ नहीं लगे । बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटैज के आधार पर पुलिस ने लुटेरों की पहचान भी कर ली है। मामले का जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के मुताबिक टैक्सी चालक सोनू खान बीती देर शाम वह सर्वोदय बस्ती चौराहे स्थित बूथ पर दूध सप्लाई देने के लिए आया था। उसके पास दूध कलेक्शन के 21 हजार रुपये बैग में थे। वह बैग के साथ अपनी टैक्सी में बैठा हुआ था। उसके मुताबिक नजदीक की गली से दो जने आये और उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गये। अचानक हुई इस वारदात से वह भौचक्का रह गया।

