शैक्षिक संगोष्ठी में प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया….

राजस्थान राज्य सिरोही

शैक्षिक संगोष्ठी में प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया….

समाज में शिक्षा से ही होगा विकास- गोपाल सिंह पोसालिया

सिरोही, @Dainikkhabraan। सुमेरपुर के निकटवर्ती कोरटा में अक्षय शिक्षा जन कल्याण योजना के तहत शैक्षिक संगोष्ठी में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया। नवोदय विद्यार्थी कार्यक्रम के पंजीयन संयोजक प्रेम सिंह भोजाणी ने ग्रामवासियों को बताया कि हमें शिक्षा के लिए जन जागरण करना होगा।

सभी को मिलकर समाज में शिक्षा के लिए विकास कार्यों को मूर्त रूप प्रदान करना होगा। समाजसेवी शिक्षक गोपाल सिंह पोसालिया ने बताया कि शिक्षा के माध्यम से ही हम समाज को विकास की ओर ले जा सकते हैं। जीवन में विद्यार्थियों के सकारात्मक पहलुओं व अच्छाइयों की प्रशंसा करने से, पुरस्कार व प्रोत्साहन देने से विकास, वृद्धि व हौसला बढ़ता है।

शिक्षा जन कल्याण योजना इसी उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है। हमीर सिंह एवडी में सभी छात्रों का तिलक कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अध्यापक भोपाल सिंह, आर.ई.एस. बलवीर सिंह फतेहपुरा, अध्यापक छतर सिंह पोसालिया ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में नवल सिंह, रणछोड़ सिंह, हीर सिंह,वचन सिंह, हडमत सिंह, भरत सिंह, रतन सिंह, बलवंत सिंह, महावीर सिंह एवं प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाएं एवं अन्य समाज बंधु कोरटा गांव में उपस्थित रहे।

Talent was rewarded in educational seminar.

Development will happen only through education in the society- Gopal Singh Posalia

Sirohi, @Dainikkhabraan. Awarded to talented students in educational seminar under Akshaya Shiksha Jan Kalyan Yojna in Korta, near Sumerpur. Prem Singh Bhojani, the registration coordinator of Navodaya Vidyarthi program told the villagers that we have to do public awareness for education.

Together, everyone will have to give concrete shape to the development works for education in the society. Social worker teacher Gopal Singh Posalia told that only through education we can take the society towards development. By praising the positive aspects and good qualities of the students in life, giving rewards and encouragement leads to growth, development and encouragement.

Shiksha Jan Kalyan Yojana is working for this purpose. In Hamir Singh Evadi, all the students were honored by tilak. Senior teacher Bhopal Singh, R.E.S. Balveer Singh Fatehpura, teacher Chhatar Singh Posalia also addressed.

In the program Naval Singh, Ranchod Singh, Heer Singh, Vachan Singh, Hadmat Singh, Bharat Singh, Ratan Singh, Balwant Singh, Mahavir Singh and talented boys and girls and other community brothers and sisters were present in Korta village.